Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने नदी में लगा दी छलांग

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सुखा तालाब की रहने वाली 21 वर्षीय किरण कुमारी ने प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर मंगलवार दोपहर दो बजे घर के पास सुवर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किरण को नदी में ढूंढने का भी प्रयास किया पर वह नहीं मिली. इधर, किरण के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. किरण की मां उर्मिला ने बताया कि किरण चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी. वह साकची के एक कपड़ा दुकान में काम करती थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vhp-meets-ssp-in-kadma-violence-case-demands-removal-of-innocent-names-after-proper-investigation/">जमशेदपुर

: कदमा हिंसा मामले में एसएसपी से मिला विहिप, उचित जांच कर निर्दोष के नाम हटाने की मांग

प्रेमी के घर वालों ने की थी दहेज की मांग

उर्मिला ने बताया कि किरण का बस्ती के ही एक युवक विवेक दत्ता से बीते तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था. छह माह पहले बस्ती वालों से इस संबंध में जानकारी मिली. इसके बाद किरण को विकास से मिलने नहीं दिया जाता था. इसी बीच किरण दो माह की गर्भवती हो गई. यह बात सामने आने पर विकास के परिजनों ने शादी की बात की गई परंतु वे लोग दहेज की मांग करने लगे. आज किरण विकास के घर गई थी जहां उसके परिजनों ने किरण के साथ मारपीट की और शादी से इंकार कर दिया. इसी से आहत होकर किरण ने नदी में छलांग लगा दी. इधर, घटना के बाद विकास के परिजन फरार हो गए है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही