Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, कोल्हान-संथाल में भारी वर्षा की चेतावनी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : उत्तर पश्चिम एवं उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में मौसम करवट ले सकता है. निम्न दवाब का क्षेत्र नार्थ-वेस्ट होने के कारण इससे सटा इलाका प्रभावित होगा. जिसके कारण झारखंड के कोल्हान, संथाल एवं मध्य भाग (उत्तर-पूर्वी, दक्षिण पूर्वी) क्षेत्र में 19 एं 20 सितंबर को भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिम एवं पश्चिम मध्य बंगाल में निम्न दवाब का क्षेत्र बना है. जिसके कारण उड़िसा से सटे झारखंड के इलाके खासकर उत्तर-पूर्वी, दक्षिण पूर्वी तथा मध्य भाग में बादलों का समूह भारी वर्षा करा सकता है. चूंकि निम्न दबाव का रूख नार्थ-वेस्ट के रास्ते ओडिशा तट की ओर है. इसलिए कोल्हान, संथाल का इलाका ज्यादा प्रभावित होगा. उन्होंने कहा कि निम्न दवाब का क्षेत्र ज्यों-ज्यों आगे बढ़ेगा वर्षा का दौर टलते जाएगा. इसे भी पढ़ें :पटमदा">https://lagatar.in/patmada-block-level-public-court-is-now-just-khanapurti/">पटमदा

: प्रखंड स्तरीय जनता दरबार अब महज खानापूर्ति

गर्जन एवं वज्रपात की प्रबल संभावना

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 सितंबर तक झारखंड में वर्षा का दौर रहेगा. इस दौरान कहीं-कहीं भारी एवं कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात होने की प्रबल संभावना है. उन्होने कहा कि झारखंड में वर्षा होने से इसके विचलन (डिपार्चर) में कमी आएगी. अब तक झारखंड में वास्तविक वर्षापात 748 मिली मीटर एवं वास्तविक वर्षा 950.9 मिली मीटर रिकार्ड की गई है. जिसके आने वाले दिनों में बढ़ने की संभावना है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-revenue-inspector-on-indefinite-strike-on-11-point-demands/">चाईबासा

: 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

जमशेदपुर के तापमान होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार कोल्हान में धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई थी. रविवार को जमशेदपुर का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था. जो पूरे राज्य में सर्वाधिक रिकार्ड किया गया. जबकि रविवार को कुछ-कुछ क्षेत्र में 2 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई. मौसम विभाग के अनुसार वर्षा होने के कारण आगामी दो-तीन दिनों तक यहां के तापमान में गिरावट होगी. 24 सितंबर के बाद पुनः तापमान में बढ़ोतरी होगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-with-public-cooperation-the-foundry-of-the-langar-hall-in-birsanagar-gurdwara-started/">जमशेदपुर

: जन सहयोग से बिरसानगर गुरुद्वारा में लंगर हॉल की ढलाई का हुआ शुभारंभ

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही