Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएफसी गोल्डन बेबी लीग में लोयला फाइटर्स ने हिल टॉप को 11-0 से हराया

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग के चौथे सप्ताह में लोयला फाइटर्स अंडर-11 टीम ने हिल टॉप स्कूल ग्रीनवुड को 11-0 से हराया. जेएफसी गोल्डन बेबी लीग में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है. लोयला का बेबी लीग में अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है. लीग की शुरुआत में माता-पिता और बच्चों के बाद पहली बार जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच ऐडी बूथरॉयड मैच के लिए उपस्थिति थे. जिन्होंने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें अपने मुकाबलों से पहले प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anti-social-elements-attacked-a-young-man-with-a-rod-when-he-went-to-meet-a-friend/">जमशेदपुर

: दोस्त से मिलने गए युवक पर आसमाजिक तत्वों ने किया रॉड से हमला

छोटे बच्चे आनंद लेते हैं और बेहतर बनते हैं

मौके पर बूथरॉयड ने कहा कि यहां आकर और इसका हिस्सा बनकर खुश हूं. सभी आयु वर्ग के लोगों को अपने माता-पिता के साथ खेलते और आनंद लेते देखना अच्छा लगता है. यहां छोटे बच्चे आनंद लेते हैं और बेहतर बनते हैं. जमशेदपुर एफसी के सहायक कोच नोएल विल्सन भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएफए) और झारखंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के साथ मिलकर जमशेदपुर एफसी गोल्डन बेबी लीग 2023 के दूसरे संस्करण का आयोजन कर रहा है. जिसमें बच्चों को अंडर-5 से अंडर-11 और अंडर-13 श्रेणियों में विभाजित किया गया है. टूर्नामेंट के चौथे सप्ताह में अलग-अलग श्रेणियों की पांच टीमें जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी ग्राउंड में विभिन्न पिचों पर एक्शन में दिखी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही