Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग के 12वें वीकेंड में लोयोला पावर रेंजर्स स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रोनाल्डो हिलटॉप स्कूल को अंडर 9 श्रेणी में 3-0 से पराजित किया. झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएफए) और झारखंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के साथ मिलकर जमशेदपुर एफसी द्वारा 10 महीने तक चलने वाले जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग 2023 के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है. जहां शहर भर के बच्चों को अंडर -पांच से अंडर- 13 तक के बच्चों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporations-tanker-driver-died-due-to-cardiac-arrest/">आदित्यपुर
: नगर निगम के टैंकर चालक की हृदयगति रुकने से मौत
: शंकोसाई, खड़ियाबस्ती कम्यूनिटी हॉल में 15 मई को लगेगा जनता दरबार [wpse_comments_template]
: नगर निगम के टैंकर चालक की हृदयगति रुकने से मौत
छात्रों की संख्या बढ़ रही है
10 महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट हर रविवार सुबह जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित किया जाता है. ताकि बच्चों के विकास को और बढ़ावा मिल सके और स्कूल के समय के बाद वीकेंड के दौरान क्लब द्वारा चलाए जा रहे मौजूदा जमीनी स्तर के स्कूलों को कार्यक्रम के साथ जोड़ा जा सके. रविवार को बेबी लीग के लिए कुल 188 छात्र उपस्थित हुए. जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ रहा हैं वैसे-वैसे छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है. अंडर 9 वर्ग में सबसे अधिक संख्या देखी गई जहां 44 छात्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-janata-darbar-will-be-held-on-may-15-at-shankosai-khadiyabasti-community-hall/">जमशेदपुर: शंकोसाई, खड़ियाबस्ती कम्यूनिटी हॉल में 15 मई को लगेगा जनता दरबार [wpse_comments_template]
Leave a Comment