Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में लखनऊ पदाधिकारी एवं कर्मियों का स्वागत

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में बुधवार को टाटा मोटर्स लखनऊ यूनियन के पदाधिकारी एवं मजदूरों के समूह का स्वागत किया गया. लखनऊ से आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और पुष्प गुच्छ देकर महामंत्री एवं अध्यक्ष ने सम्मनित किया. इस समूह में टाटा मोटर्स लखनऊ के एचआर अधिकारी आमोद के साथ यूनियन के ऑफिस सेक्रेट्री भूपेश चंद्र राय भी उपस्थित थे. स्वागत समारोह में यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, आईआर हेड सौमिक रॉय, राजीव श्रीवास्तव, अंकुर सिन्हा उपस्थित थे. इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि लखनऊ और टाटा मोटर्स राम लक्ष्मण की जोड़ी है. इसे भी पढ़ें : कालियागंज">https://lagatar.in/mamta-said-on-kaliaganj-violence-hands-of-outsiders-property-of-those-involved-in-arson-incidents-will-be-attached/">कालियागंज

हिंसा पर ममता ने कहा, बाहरी लोगों का हाथ, आगजनी की घटनाओं में शामिल लोगों की संपत्ति कुर्क होगी
उन्होंने कहा कि हमारा विचार हमारा लक्ष्य एक है. एक-दूसरे के यहां आकर उसके अच्छे गुणों, अच्छे विचारों और अच्छी कार्यशैली को सीखना हमारी परंपरा है. हम आशा करते हैं कि जो भी आगंतुक यहां आए हैं बेहतर ढंग से कंपनी निरीक्षण करेंगे. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि टाटा मोटर्स में आए सभी अतिथियों का बहुत-बहुत स्वागत है. आप हमारी कार्यशैली को देखने आए हैं, यह हमारे लिए खुशी की बात है. मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही