- एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी की दुर्गा पूजा में मेला होगा मुख्य आकर्षण
- ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास 7 को करेंगे पंडाल का उद्घाटन
: गोपालपुर शिव मंदिर के समीप चलाया गया स्वच्छता अभियान
मेला में लगेंगे 50 से अधिक स्टॉल
इस मैदान में लगने वाले विशाल मेले में कुल 50 से अधिक स्टाल लगाए जा रहे हैं. इसमें खाने पीने की चीजों से लेकर हर तरह के स्टाल शामिल हैं. पूजा कमेटी इस वर्ष 13 अक्टूबर को प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकालेगी. एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष वाईपी सिंह हैं और भूपेंद्र सिंह महासचिव. इनके अलावा कमेटी में रमेश पांडेय, बाला दूबे, राजू पटेल, निकेत सिंह, विपुल, रोहित, लालू, राजन व दिलीप आदि भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-bonus-of-rs-26500-to-sail-and-ico-employees-and-rs-21200-to-trainees/">Kiriburu: सेल व इस्को कर्मियों को 26500 एवं प्रशिक्षुओं को 21200 रुपये बोनस
सप्तमी, अष्टमी व नवमी को नि:शुल्क भोग वितरण
पिछले एक महीने से 40 कारीगरों की टीम दिन-रात काम कर रही है. पंडाल बनाने के लिए कोंटाई पश्चिम बंगाल के 40 उत्कृष्ट कारीगरों की एक बड़ी टीम आई है. इस पंडाल का बजट इस वर्ष 12 लाख रुपये का है. साथ ही साथ माता दुर्गा की एक आकर्षक पंडाल की ऊंचाई 65 फीट और चौड़ाई 60 फीट है. यह कमेटी 1948 से एग्रिको दुर्गा पूजा मैदान में सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है. पूजा समिति के महासचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पंडाल में सप्तमी, अष्टमी व नवमी को नि:शुल्क भोग वितरण तो किया ही जाएगा, साथ ही साथ पंडाल में आने वाले मां दुर्गा के भक्तों को बैठाकर भोग खिलाया भी जाएगा. यह व्यवस्था पिछले पांच सालों से चली आ रही है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-convicted-krishna-gop-shot-youth-in-saldih-death/">Adityapur: सजायाफ्ता कृष्णा गोप ने सालडीह में युवक को मारी गोली, मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment