Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मां निरासो सेवा समिति ने बालीडूंगरी में महीनों से जाम शौचालय की करवाई सफाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : उत्तर-पूर्वी गदड़ा पंचायत के बालीडूंगरी महिला भवन के पास बने सार्वजनिक शौचालय की सफाई सोमवार को मां निरासो सेवा समिति की ओर से करवाई गई. शौचालय जाम रहने के कारण स्थानीय लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे. साथ ही गंदगी व दुर्गंध से भी लोग परेशान रहते थे. मां निरासो सेवा समिति के संयोजक बिरजु पात्रो ने बताया कि उक्त शौचालय का निर्माण पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस द्वारा करवाया गया था. इसे भी पढ़े :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-269482-voters-will-cast-their-votes-on-may-24-to-elect-the-village-government-in-the-third-phase/">जमशेदपुर

: तीसरे चरण में गांव की सरकार चुनने के लिए 2,69,482 मतदाता 24 मई को डालेंगे वोट

ग्रामीण नहीं कर पाते थे उपयोग

बिरजू पात्रो ने बताया कि शौचालय का उचित रख रखाव नहीं होने के कारण वह जाम हो गया था. साथ ही वहां गंदगी का भी अंबार लग गया था. इस कारण स्थानीय लोग उक्त शौचालय का उपयोग चाहकर भी नहीं कर पाते थे. सफाई कार्य में नायके बाबा रतन लाल टुडू, प्रधान नरसिंह माझी, बंसी हांसदा, जेना सिंकू, शान हांसदा सहित अन्य का सराहनीय योगदार रहा. इसे भी पढ़े आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-vehicles-collided-on-tata-kandra-road-major-accident-averted/">आदित्यपुर

: टाटा कांड्रा मार्ग पर दो वाहन टकराए, टली बड़ी दुर्घटना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही