Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा श्रीश्री रंकिणी मंदिर में धूमधाम से हुई मां विपतारणी की पूजा

 
Jamshedpur(Anand Mishra) : कदमा मेन रोड स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर में विपतारणी देवी की पूजा काफी हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर रंकिणी मंदिर में अनेक महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. विपतारणी पूजा के बारे में बताते हुए रंकिणी मंदिर के महासचिव जनार्दन पाण्डेय, अध्यक्ष दिलिप दास एवं उपाध्यक्ष केजी गोविन्द ने बताया कि विपतारणी देवी मां दुर्गा का ही स्वरूप हैं. ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा के स्वरूप अर्थात् विपतारणी देवी की पूजा से पूरे वर्ष भर मां विपतारणी की कृपा से उनके भक्तों पर कोई संकट अथवा विपत्ती नहीं आती है.  इसे भी पढ़ें : पहली">https://lagatar.in/first-film-in-which-all-child-actors-are-fresher-tribals-from-jharkhand/">पहली

फिल्म जिसमें सभी बाल कलाकार झारखंड के फ्रेशर आदिवासी
इस पूजा को विशेष कर बंगाली समुदाय के महिलाएँ पूजा करतीं है। जिसके तहत उपवास रहकर महिलाएं विपतारणी की कथा सुनकर लाल धागे महिलाएं अपने बाएं हाथ पर और पुरुष दाएं हाथ में बांधते हैं. इस अवसर पर रंकिणी मंदिर के वरिष्ठ सदस्य एआर डे, पीके सिंह, पाण्डु, संजय कुमार, सुभाष कुमार सिंह, मनोज, हरभजन सिंह, आर.एम.पी. सिंह, दिपक विश्वास, एन कुमार, सतीश सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों का भी काफी योगदान रहा जिससे उक्त पूजा बृहद स्तर पर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही