Search

 
 
 

जमशेदपुर : हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए शहर समेत देशभर के 800 स्थानों पर हुआ गदा पूजन

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समिति एवं हिंदुवादी संगठनों की ओर से जमशेदपुर समेत देशभर में 800 स्थानों पर ‘गदापूजन’ किया गया. शंखनाद से कार्यक्रम का आरंभ हुआ. तदुपरांत सामूहिक प्रार्थना, ‘गदापूजन’ विधि, श्री हनुमान की आरती, स्तोत्र एवं ‘श्री हनुमते नम:’ सामूहिक नामजप किया गया. इसके साथ ही ‘धर्म संस्थापना के लिए हनुमानजी के गुण कैसे आत्मसात करें’ इस विषय में मार्गदर्शन भी किया गया. हिंदू जनजागृति समिति के पूर्व - पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक शंभू गवारे ने कहा कि हिंदुओं में शौर्य जागरण के लिए गदा पूजन जरूरी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjm-will-hit-the-road-against-the-increase-in-holding-tax/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा भाजमो

टेल्को व बिरसानगर मंदिर हुआ गदा पूजन

न्यू मार्केट टेल्को कॉलोनी स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर तथा बिरसानगर बस्ती स्थित श्री श्री नर्मदेश्वर शिव संकट मोचन मन्दिर में  सामूहिक ‘गदापूजन’  किया गया. गदापूजन समिति के बी.वी. कृष्णा एवं श्री सुदामा शर्मा द्वारा किया गया. इन कार्यक्रमों में मन्दिर के पुजारी, राजन गोराई, श्रीसंकटमोचन हनुमान मंदिर के ट्रष्टी केवीएन चेन्ना राव एवं मन्दिर समिति के अन्य सदस्यों के अलावे रंजना वर्मा, नवीन वर्मा, कुणाल गौरव तथा अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ता तथा युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-friday-without-prior-information-the-power-supply-was-interrupted-for-4-hours-in-the-coca-cola-and/">आदित्यपुर

: शुक्रवार को बगैर पूर्व सूचना के कोकाकोला व जुगसलाई फीडर में 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही