Search

 
 
 

जमशेदपुर : मदरसा फैजुल उलुम ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : धातकीडीह मदरसा फैजुल उलुम के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया. यह लोग हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में गए और सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. इस दौरान "न शौक न मजबूरी हेलमेट पहनना है जरूरी", "वक्त की है यही पुकार, बिना हेलमेट सब बेकार", "आप चलाये कोई भी वाहन, सड़क नियमों का करें पालन" और "मत करो इतनी मस्ती-जिंदगी नहीं है सस्ती" जैसे नारे लगाये. मदरसा के प्राचार्य मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि जागरूकता के अभाव में हर रोज सड़क दुर्घटनाएं होती है. ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मदरसा फैजुल उलुम की ओर से समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर व अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है. जिससे लोग जागरूक होकर नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके. लोगों से अपील की जा रही है नशे से दूर रहे और वाहन चलते समय पूरी सावधानी बरते. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/news-of-noamundi-martyrdom-day-celebrated-whether-it-is-brave-martyr-poto-or/">नोवामुंडी

की खबरें : वीर शहीद पोटो हो कि शहादत दिवस मनाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही