Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर में मना मागे बोंगा पर्व

Jamshedpur : गोविन्दपुर मौजा में मागे बोंगा पर्व शुक्रवार को पारंपारिक रिति-रिवाज के साथ मनाया गया. इस दौरान आदिवासी कोल समाज ने देशाउली जाहेरथान में बुरु पूजा-पाठ की गयी. दियुरी (पूजारी) मुनीलाल हेम्ब्रम और उप दियुरी कुणाल हेम्ब्रम की ओर से मागे बोंगा बुरु पुजा पाठ किया गया. इसके  बाद खेवटदार धाड पीढ़ सरदार माणकी लाखों हेम्ब्रम के नेतृत्व में शाम 4 बजे से सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-tribals-celebrated-baha-festival-on-parasnath-mountain/">पीरटांड़

: पारसनाथ पहाड़ पर आदिवासियों ने मनाया बाहा पर्व  

पारंपारिक वेश में पहुंचे थे समाज के लोग

मौके पर बुढ़े, बुजुर्ग, पुरुष, महिला और युवतियां पारंपरिक वेश में पहुंचे हुये थे. इस अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य आयोजन हुआ जिसका लोगों ने देर शाम तक आनंद उठाया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन मुंडा सौरभ हेम्ब्रम और मुण्डा राजकुमार हेम्ब्रम की ओर से किया गया.

समाज के ये थे मौजूद

मागे बोंगा पर्व पर समाज के आलोक संडी , बुधराम हेम्ब्रम, जादू हो, सुखलाल हेम्ब्रम, अर्जुन समद, रवि हो, बिष्णु हेम्ब्रम, शंकर बारदा, गोपीनाथ हो, साहिल हेम्ब्रम, सदोयरी हो, राजेश जमुदा, आर्यन हेम्ब्रम, हिकीम हेम्ब्रम के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : डीआरएम">https://lagatar.in/complaint-of-illegal-construction-on-railway-land-from-drm/">डीआरएम

से की रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही