Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हतनातोड़ांग पंचायत के मगुरदा गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मागे पर्व

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की हतनातोड़ांग पंचायत के मगुरदा गांव में गुरुवार शाम हर्षोल्लास के साथ मागे पर्व मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई, गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा उपस्थित हुये. इस अवसर पर गांव के देउरी ने विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-winners-of-the-competition-were-awarded-in-the-indigenous-fair/">चाईबासा

: स्वदेशी मेला में प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण

इसके बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से ढोल व मांदर की धून पर सामूहिक नृत्य किया. इस दौरान ग्रामीण रात तक पारंपरिक गीतों पर मांदर व ढोल की थाप पर नृत्य करते रहें. इस अवसर पर लोगों के घरों में मेहमान नवाजी भी की गई. घरों में तरह-तरह के पकवान बनाये गये थे. समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने गांव के महिला-पुरुषों के बीच वस्त्र का भी वितरण कर पर्व की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि मागे पर्व क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आयोजित की जाती है, इसलिए सभी ग्रामीण एकजुट होकर पर्व को मनाते हैं. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही