Search

 
 
 

जमशेदपुर : बकरीद पर्व में सुपर जोनल व जोनल स्तर पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बकरीद पर्व में विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से सुपर जोनल व जोनल स्तर पर पुलिस व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं बीडीओ, सीओ, डीएसपी व थाना प्रभारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश जारी किया गया है. इस संबंध में डीसी व एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है. आदेश के तहत जिले में 13 सुपर जोनल दण्डाधिकारी, 10 सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी, 33 जोनल दण्डाधिकारी तथा 36 जोनल पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. दूसरी ओर पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति बनाए रखने के मकसद से मंगलवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें डीडीसी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीएम, एसओ, डीएसपी समेत थाना प्रभारी व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sahara-city-rape-case-order-to-stay-the-action-of-the-lower-court-remains-intact/">जमशेदपुर

सहारा सिटी रेप केस : निचली कोर्ट की कार्रवाई पर रोक का आदेश बरकरार

आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने पर दर्ज होगी एफआईआर

[caption id="attachment_681673" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/शांति-समिति1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्य[/caption] इस दौरान उपस्थित शांति समिति सदस्यों से पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उनसे सुझाव लिया गया. साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना गया. बैठक में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाये गए हैं. असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी एवं थाना प्रभारियों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है. वही थानों में आयोजित शांति समिति की बैठक के फीडबैक पर भी चर्चा की गई. बैठक के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी भी व्यक्ति के द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने तथा शेयर करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-initiative-of-the-mp-railway-officials-will-inspect-makdumpur-munshi-mohalla-canal-on-28/">जमशेदपुर

: सांसद की पहल पर मकदुमपुर मुंशी मुहल्ला नाले का रेलवे के अधिकारी 28 को करेंगे निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही