Search

 
 
 

जमशेदपुर : 31 थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर सशस्त्र बल के साथ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

 
Jamshedpur : 10 जून को रांची में जुम्मे (शुक्रवार) की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन एवं हिंसा को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हैं. जिले के 31 थाना क्षेत्रों में स्थित मस्जिद एवं मंदिरों के सामने सशस्त्र पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी शुक्रवार सुबह 11.30 बजे से तैनात किए जाएंगे. उक्त सभी की प्रतिनियुक्ति का आदेश गुरूवार को उपायुक्त ने जारी किया.  एडीएम नंदकिशोर लाल ने बताया कि प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल पर पूरी तरह सतर्क रहेंगे. साथ ही अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/saryu-wrote-a-letter-to-cs-mv-rao-freed-anurag-gupta-by-violating-the-rules/">जमशेदपुर

: टाटा-जम्मूतवी ट्रेन चलाने की घोषणा का रंगरेटा महासभा ने किया स्वागत

सिटी, ग्रामीण एसपी तथा एडीएम करेंगे मोनिटरिंग

आदेश में उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) को विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहते हुए निगरानी करने का निर्देश दिया. एसडीएम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि अपद्रवियों को पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. साथ ही सोशल मिडिया पर विभाग के पदाधिकारी नजर रखेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-poetry-recitation-competition-for-awareness-on-cyber-crime/">जमशेदपुर:

साइबर अपराध पर जागरूकता के लिये कविता पाठ प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही