Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा के माई दरबार में 22 को कशी की तर्ज पर होगी श्रीराम दरबार की महाआरती

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर 4 दुर्गा पूजा मैदान स्थित माई दरबार में आगामी 22 जनवरी को वाराणसी के नौ पंडितों द्वारा काशी की तर्ज पर 51 फीट श्रीराम दरबार की महाआरती एवं 11001 दीप उत्सव का आयोजन माई दरबार सेवा संघ की ओर से किया जाएगा. संघ की ओर से बताया गया है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन और खुशी के सुअवसर पर 22 जनवरी का संध्या 6:00 बजे 51 फीट की श्री राम दरबार प्रतिमा का बनारस के पुरोहितों द्वारा विशेष सामूहिक महाआरती का आयोजन किया जायेगा. साथ ही 11001 दीप उत्सव साथ अयोध्या धाम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था, श्री राम दरबार का भजन, झांकी और प्रसाद वितरण किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-bodyguard-who-waved-ak-47-while-drunk-suspended/">रांची

: नशे में धुत होकर एके-47 लहराने वाला बॉडीगार्ड सस्पेंड
इसी के निमित मंगलवार को दुर्गा पूजा मैदान बागबेड़ा में अनुष्ठान का शुभारंभ करते हुए समाजसेवी अरविंद सिंह (छोटू सिंह) व अनूप शर्मा ने माई दरबार के पंडित इंद्रजीत पांडेय के सान्निध्य में पूजा-अर्चना की. इसलिए अवसर पर संदीप सिंह, सोनू सिंह, राहुल कुमार, धनंजय सिंह, संतोष ठाकुर, विपिन ठाकुर, रोहित झा, निशांत कुमार, कन्हैया प्रसाद, सुधीर मिश्रा, प्रशांत पांडेय, विकास कुमार, गणेश यादव, भोलू यादव, विनीत मिश्रा, मनोज सिंह, हर्ष सिंह, सन्नी सिंह, गौरव सिंह, पार्थ पांडेय, धीरज मिश्रा, रहिस यादव, नीरज, प्रकाश समेत माई दरबार के कई सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही