Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुण्‍यतिथि पर याद किए गए महाराणा प्रताप, क्षत्रिय संघ ने दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय संघ की ओर से शुक्रवार को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर मेरीन ड्राइव रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद राष्ट्रवादी चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने भी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इसमें शामिल लोगों ने उनकी वीरता की गाथा याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया. सभी ने उन्हें अपना प्रेरणास्त्रोत बताया. नीरज सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं. देशभक्ति की जो मिसाल महाराणा प्रताप जी ने कायम की वह आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-crowd-of-culture-lovers-gathered-in-peetha-chanka-fair/">चांडिल

: पीठा छांका मेला में उमड़ी संस्कृति प्रेमियों की भीड़
बता दें कि झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर शुक्रवार शाम को वीर महाराणा कार्यक्रम का आयोजन राजेंद्र विद्यालय प्रेक्षागृह में किया गया है. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रवादी चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहेंगे. मौके पर अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, कविता परमार, शिव शंकर सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही