Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नगर कीर्तन से संपन्न हुआ आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति का महासम्मेलन

Jamshedpur (Ashok Kumar) : आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति का महासम्मेलन सह मिलन समारोह  नगर कीर्तन के साथ पोटका के डोमजुड़ी में संपन्न हो गया. समिति के लोगों का कहना है कि अबतक के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब 6 गोस्वामी की उपस्थिति में 108 श्रीखोल के साथ नगर कीर्तन कार्यक्रम को पूरा किया गया. मौके पर पड़ोसी राज्य के पुरूलिया, बांकुड़ा, मेदिनीपुर, मयूरभंज आदि जिले के लोग भी पहुंचे हुये थे. मौके पर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार मौजूद थे. [caption id="attachment_548082" align="aligncenter" width="398"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/nagar-kirtan-2-300x200.jpeg"

alt="" width="398" height="265" /> नयी कमेटी में शामिल समिति के पदाधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-padma-shri-dr-janum-singh-soy-was-felicitated-in-his-native-village/">तांतनगर

: पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय का अपने पैतृक गांव में हुआ भव्य अभिनंदन

स्मारिका का भी किया गया विमोचन

महासम्मेल में लेखक सुनिल कुमार दे की ओर से लिखित स्मारिका का भी विमोचन किया गया. स्मारिका आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था. इस मौके पर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के गंदाधर मल्लिक की ओर से किये गये श्रीखोल प्रदर्शन को सभी ने सराहा. मौके पर बांकुड़ा की शताब्दी दास ने भी अपने सुरो से लोगों को झुमाया.

नवदीप दास को बनाया गया मुख्य संयोजक

महासम्मेलन में नवदीप दास को समिति का मुख्य संयोजक बनाया गया. इसी तरह से अध्यक्ष फनीभूषण दास, कार्यकारी अध्यक्ष सुंदरलाल दास, महासचिव विद्यासागर दास, कोषाध्यक्ष हरिहर दास और स्वपन दास को बनाया गया.

इन्होंने दिया सक्रिय योगदान

महासम्मेलन को सफल बनाने में मुख्य रूप से संजय दास, तरणी सेन दास, अमित दास, सुंदरलाल दास, गुरुपद दास, मृत्युंजय दास, शक्तिपद दास, निकुंज दास, शिशिर दास, अशोक दास, हेमंत दास, मदन दास, श्यामपद दास, बलराम दास आदि ने सक्रिय योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-broken-hope-of-the-complainants-from-dcs-janata-darbar-only-assurance-is-given/">धनबाद:

 डीसी के जनता दरबार से फरियादियों की टूटी आस, सिर्फ मिलता है आश्वासन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही