Search

 
 
 

जमशेदपुर : धूमधाम से मना महासर माता का पांचवा मासिक कीर्तन उत्सव

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : साकची स्थित अग्रसेन भवन में शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्वारा कुलदेवी महासर माता का पांचवा मासिक कीर्तन उत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. इसका आयोजन सुमन-टोनी भालोटिया परिवार द्वारा किया गया था. यजमान सुमन-टोनी भालोटिया द्वारा पूजा अर्चना कर ज्योत प्रज्जवलित की गयी. पंडित रामजी पारिक ने पूजा की और सबको रक्षा सूत्र बांधा. इस अवसर पर स्थानीय भजन गायक राधा-रानी, पूजा झा, रोहित गुलाटी, द्वारा गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ करते हुए माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा कर कुलदेवी का गुणगान किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-chief-engineer-accused-of-a-multi-crore-scam-is-also-related-to-a-senior-officer-of-chaibasas-rural-development-special-division/">किरीबुरु

: करोड़ों के घोटाले के आरोपी मुख्य अभियंता का संबंध चाईबासा के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी से भी है

श्रद्धालुओं के बीच 56 भोग प्रसाद का हुआ वितरण

कलाकारों द्वारा महासर मईया आज है बैठी खोल खजाने प्यार के...., महासर वाली मैया लगे है मुझको जान से प्यारी..., महासर जाके मैया मेरी मौज हो गई..., संकट हरनी मंगल करनी..., कृपा अपनी मइया जी बनाये रखियो..., तेरे होते क्यों गीली है मेरी अखियां बता दो मां.... आदि भजनों की शानदार की गयी. भजनों पर भक्त माता के जयकारे लगाते हुए झूमते रहे. मुख्य आकर्षण माता का आलौकिक दरबार, भजनों की अमृत वर्षा, छप्पन भोग, महाप्रसाद, फूलों की होली आदि रहा. आरती के बाद 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश पसारी, प्रदीप भालोटिया, ललित डांगा, महेश गोयल, संगीता मित्तल, विनिता नरेड़ी, पंकज छावछरिया, उमेश खिरवाल, लिप्पू शर्मा, उत्तम नरेड़ी, प्रदीप मित्तल आदि का योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही