Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी नेपाली सेवा समिति में धूमधाम से मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : नेपाली सेवा समिति कार्यालय में बुधवार की सुबह 11 बजे से कमिटी के केंद्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दमाई की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें 8 मार्च को महाशिवरात्रि पूजा समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि समिति परिसर स्थित श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर पूरे झारखण्ड में एकमात्र मंदिर है, जो नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. यह जमशेदपुर एवं आसपास के सभी लोगों के लिए आस्था का पवित्र स्थल है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा. महाशिवरात्रि की सुबह 9 बजे से ही समाज के पुरोहित खेमलाल पांडे एवं भीम प्रसाद पोखरेल पूजा-पाठ प्रारंभ करेंगे. इसके बाद रूद्राभिषेक भी होगा. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-railway-station-advisory-committee-expressed-displeasure-over-the-arbitrariness-of-vendors-in-parking/">बोकारो

रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति ने पार्किंग में वेंडर की मनमानी पर जताई नाराजगी 

मंदिर में भक्त करेंगे जलाभिषेक

शाम के समय बाबा का भव्य शृंगार होगा और विशेष पूजा के साथ संध्या आरती की जाएगी. अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. समिति के केंद्रीय महासचिव शंकर थापा ने सभी लोगों से महाशिवरात्रि पूजा में शामिल होने का अनुरोध किया है. बैठक में केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारी और सदस्य, परिषद के चेयरमैन एवं सदस्य और मंदिर कमिटी के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही