Search

 
 
 

जमशेदपुर : कार से शहर व आसपास के क्षेत्र में सप्लाई हो रही महुआ शराब, एक गिरफ्तार, कार बरामद

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आगामी पर्व त्योहारों के मद्देनजर उत्पाद विभाग अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर थाना अंतर्गत लुपुंगडीह-हुरलुंग मार्ग पर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब की आपूर्ति की जाएगी. सूचना के आधार पर मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम लुपुंगडीह-हुरलुंग मार्ग पर पहुंची जहां संदेह के आधार पर एक मारुति 800 कार को रोककर उसकी तलाशी ली. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-untrained-drivers-driving-most-of-the-cargo-vehicles-running-in-the-city/">सरायकेला

: शहर में चलने वाले अधिकतर मालवाहक वाहन चला रहे अप्रशिक्षित चालक
जांच के क्रम में रबड़ ट्यूब एवं प्लास्टिक की थैलियों में भरे अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया. मौके से हुरलुंग निवासी शराब कारोबारी आनंद कर्मकार को गिरफ्तार किया गया, जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. बुधवार को शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया. इस दौरान विभाग द्वारा अवैध देशी महुआ शराब 650.0 लीटर जब्त किया गया. इस संबंध में सहायक आयुक्त उत्पाद विभाग ए के मिश्रा ने कहा कि विभाग द्वारा नियमित रुप से अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही