Search

 
 
 

जमशेदपुर : 27 अक्टूबर को यूट्यूब चैनल पर जारी होगी मैथिली वेब सीरीज नून रोटी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मैथिली की पहली वेब सीरीज बनकर तैयार है. क्राउड फंडिंग से इसका निर्माण किया गया है. वेब सीरीज का नाम है नून रोटी. इस आठ एपिसोड की वेब सीरीज को 27 अक्टूबर को मैथिली यूट्यूब चैनल मधुर मैथिली पर जारी किया जाएगा. यह जानकारी इसके लेखक, निर्देशक, अभिनेता और मधुर मैथिली चैनल के जनक विकास झा ने मंगलवार को मानगो में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि इस वेब सीरीज के माध्यम से बिहार की एक गंभीर समस्या रोजी और पलायन को उठाया है. यह बताने का प्रयास किया है कि सरकारी नौकरियों पर निर्भरता जरूरी नहीं है. चार दोस्तों के माध्यम से कही गई इस कहानी में बाहर की नौकरी छोड़कर पुन: अपनी पैतृक धरती पर लौटकर स्वयं का कारोबार शुरू करने और इस दौरान हुई जद्दोजहद एवं संघर्ष को इस वेब सीरीज में दर्शाया गया है. साथ ही बिहार में बहुत से पर्यटन स्थलों को विकसित करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि बिहार की बाहर एक पहचान भोजपुरी फिल्मों के माध्यम से है और हमारी जो छवि बनती है, उससे वे संतुष्ट नहीं हैं. इसलिए उस छवि को बदलने के उद्देश्य से इस मैथिली वेब सीरीज का निर्माण किया गया है.

निर्माण में करीब डेढ़ साल का समय लगा

विकास झा ने बताया कि वेब सीरीज के निर्माण पर 50 लाख रुपए से कम खर्च हुआ. निर्माण में करीब डेढ़ साल का समय लगा है. कम लागत के बावजूद क्वालिटी से समझौता नहीं किया गया है. किसी अन्य प्लेटफार्म की तुलना में कहीं से कमतर नहीं है. इसकी शूटिंग चंपारण स्थित बाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व, सीतामढ़ी व भागलपुर में भी हुई है. इस अवसर पर मुख्य रूप से रोशनी झा, मणि कौशिक, दिवाकर झा और ऋषभ कश्यप उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – बेरमो">https://lagatar.in/bermo-rape-of-minor-student-accused-arrested/">बेरमो

: नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही