Search

 
 
 

जमशेदपुर : कारागृह को संस्कार परिवर्तन का केंद्र बना लो - भगवान भाई

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में शनिवार को जेल में बंद कैदियों के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजस्थान के माउंट आबू से आए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्मकुमार भगवान भाई मौजूद रहे. उन्होंने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कारागृह नहीं बल्कि सुधारगृह है. इसमें आपको स्वयं में सुधार लाने हेतु रखा गया है, शिक्षा देने हेतु नहीं. इस कारागृह को संस्कार परिवर्तन का केंद्र बना लो. इसमें एक दुसरे से बदला लेने के बजाए स्वयं को बदलना है. बदला लेने से समस्या और बढ़ जाती हैं. उन्होंने कहा कि कारागृह के इस एकांत स्थान पर बैठकर स्वयं को परिवर्तित करने के लिए सोंचो कि मैं इस संसार में क्यों आया हूं, मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है, मुझे परमात्मा ने किस उद्देश्य से यहां भेजा है, मैं यहां आकर क्या कर रहा हूं. ऐसी बातों का चिंतन करने से संस्कार, व्यवहार परिवर्तन होगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-enthusiasm-about-vishwakarma-puja-people-busy-in-preparation/">मनोहरपुर

: विश्वकर्मा पूजा को लेकर उत्साह, तैयारी में जुटे लोग

800 से अधिक कारागृह में कार्यक्रम कर चुके है भगवान भाई

मौके पर मौजूद जुगसलाई की संचालिका बीके रागिनी ने भगवान भाई का परिचय देते हुए कहा कि भगवान भाई अब तक 800 से अधिक कारागृह में कार्यक्रम कर चुके हैं जिससे उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है. उन्होंने कहा कि मनुष्य ने विषय वासनाओं की चादर ओढ़ी हुई है. वासनाओं के कारण अपराध बढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि सभी इंसान ईश्वर की संतान है. मौके पर मौजूद जेलर अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने संबोधन में बन्दियों को बताया कि आप जैसा सोंचोगे वैसा ही बन जाओगे. अत: हमें सदैव अच्छा सोचना चाहिए तथा बुरी आदत को छोड़ देना चाहिए. कार्यक्रम में हेड क्लर्क प्रेम रोस लीना लखड़ा, बीके सुमित, बीके संजय, बीके आरती, सुनीता माता, कांता माता और जेल के कर्मी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही