Search

 
 
 

जमशेदपुर : लोयला स्कूल के शिक्षक से ठगी करने वाला गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर स्थित लोयला स्कूल के शिक्षक जोसफ पास्कल से नौ लाख रुपयों की ठगी करने वाले कृष्णा कुमार को बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे रविवार को आदित्यपुर से गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि जोसफ से कृष्णा की मुलाकात 2021 में तब हुई थी जब वह उनके घर जिओ का कनेक्शन लगाने गया था. कुछ दिनों बाद ही कृष्णा ने जोसेफ को फोन कर अपनी मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर 35 हजार रुपये लिए. इसी तरह उसने दो सालों में (कई बार) जोसफ से नौ लाख रुपये ले लिए. जब जोसफ उससे अपने रुपये वापस मांगने गए तब वह रुपये वापस करने की बात कहते हुए टालता गया. अंत में जोसफ ने थाने में भी शिकायत की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-used-to-snatch-girlfriends-to-fulfill-their-hobby-four-arrested-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए करते थे छिनतई, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही