Search

 
 
 

जमशेदपुर : शादी समारोह में लाखों की चोरी करने वाला गिरफ्तार, सामान बरामद

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत रामगढ़िया समाज में एक शादी समारोह में लाखों की चोरी करने वाले आरोपी सीतारामडेरा निवासी अजय शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है. इस संबंध में मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी आनंद कुमार ने साकची थाना में लिखित शिकायत की थी. प्रभारी एएसपी सिटी सुमित अग्रवाल ने बताया कि 30 मई को रामगढ़िया समाज में आनंद कुमार की शादी की पार्टी चल रही थी. इसी दौरान समारोह में मिलने वाले लिफाफे और गहनों को एक बैग में रखा गया था. वह बैग चोरी हो गया था, जिसकी शिकायत आनंद ने एक जून को साकची थाना में की थी. शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अजय के पास से पुलिस ने एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक जोड़ा हाथ का कंगन, एक जोड़ा कान का झुमका, 51,850 रुपये, एक मोबाइल, एक लेडिज पर्स और 145 पीस लिफाफा बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-amrik-singh-becomes-head-of-telco-naujawan-sabha/">जमशेदपुर

: अमरीक सिंह बने टेल्को नौजवान सभा के प्रधान

आर्म्स एक्ट के मामले में जा चुका है जेल

प्रभारी एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अजय शुक्ला पूर्व में सीतारामडेरा थाना से आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. वह टाटा स्टील यूएईएसएल में प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है. घटना के दिन वह काम से लौट रहा था, तभी रामगढ़िया समाज में चल रहे आनंद कुमार की शादी समारोह में खाना खाने चला गया. खाना खाने के दौरान उसने पाया कि स्टेज पर दूल्हे को मिलने वाला लिफाफा और अन्य कीमती समान को एक बैग में रखा जा रहा है. इसके बाद उसने रेकी की और सही मौका पाकर बैग लेकर फरार हो गया. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही