Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमजीएम में महिलाओं से छेड़खानी करने वाला धराया

Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम अस्पताल में नशे की हालत में एक युवक द्वारा शनिवार को अस्पताल में आई महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था. महिलाओं की शिकायत पर अस्पताल में मौजूद होम गार्ड के जवानों ने युवक को समझाने का प्रयास किया पर वह समझने को तैयार नहीं था. युवक नशे की हालत में घंटो अस्पताल कैंपस में ड्रामा करता रहा. थक हारकर अस्पताल में मौजूद होमगार्ड के जवानों ने युवक की लाठियों से जमकर धुनाई कर दी और उसे अस्पताल से बाहर कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक काफी नशे में था और इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल में आने वाली महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़खानी का रहा था. इसकी शिकायत महिलाओं ने होमगार्ड के जवानों से की, इसके बाद जवानों ने युवक को समझाने का प्रयास किया परंतु वह होमगार्ड जवानों से ही उलझ गया. जवानों ने युवक पर लाठियां बरसाई तब जाकर वह शांत हुआ. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bike-and-car-collision-near-railway-over-bridge/">घाटशिला

: रेलवे ओवर ब्रिज के पास बाइक व कार में टक्कर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही