Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बाइक की किस्त नहीं भर पाने पर व्यक्ति ने की आत्महत्या, सोनारी में अधेड़ ने लगाई फांसी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खुकरीपाड़ा स्थित जनरल स्टोर में विश्वनाथ गोप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक विश्वनाथ सुभाष नगर मधु बस्ती का रहने वाला था. परिजनों को इसकी सूचना शुक्रवार सुबह मिली. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि विश्वनाथ ने संजय नामक व्यक्ति को अपने नाम पर एक बाइक किस्त पर दिलाई थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-annual-conference-of-manjhi-pargana-mahal-will-not-be-held-in-february-this-year/">चांडिल

: इस वर्ष फरवरी में नहीं होगा मांझी परगाना महाल का वार्षिक सम्मेलन

कंपनी द्वारा किस्त भरने का बनाया जा रहा था दबाव

संजय किस्त नहीं भर रहा था जिस कारण कंपनी द्वारा लगातार विश्वनाथ को किस्त भरने का दबाव दिया जा रहा था. इसी से परेशान विश्वनाथ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले को लेकर गोविंदपुर थाना में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. इधर, सोनारी थाना अंतर्गत रूपनगर में भी 65 वर्षीय राम सिंह महाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. राम सिंह अकेला रहता था. आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल पाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही