Search

 
 
 

जमशेदपुर : पारिवारिक विवाद में शख्स ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जुगसलाई थाना अंतर्गत दुखू मार्केट के पास रेल लाइन पर रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव पाया गया. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. शव की पहचान सीतारामडेरा के देवनगर निवासी 38 वर्षीय बिजेंद्र बरीहा के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद को लेकर शनिवार देर रात बिजेंद्र अपने घर से निकल गया था. परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया. रविवार सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-one-year-after-the-foundation-stone-forgot-to-repair-the-road/">घाटशिला

: शिलान्यास के एक वर्ष बाद सड़क मरम्मत कराने भूले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही