Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत आश्रम रोड निवासी 37 वर्षीय गुड्डू सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार देर रात 12.30 बजे की है. घटना के बाद परिजनों ने गुड्डू को फंदे से उतारकर तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. शनिवार सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतक टाटा स्टील में ठेका कर्मी था. उसके दो बच्चे हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-atiq-ahmeds-character-is-also-in-jharkhand-saryu-rai/">गिरिडीह

: झारखंड में भी हैं अतीक अहमद के किरदार – सरयू राय

पत्नी से झगड़े के बाद की आत्महत्या

इस संबंध में पत्नी सुनीता देवी के बयान पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि गुड्डू के साथ अक्सर विवाद होता रहता था. शुक्रवार रात को भी विवाद हुआ जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद किया ओर पंखे के सहारे खुद को फांसी लगा ली. किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही