Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला ओडिशा से गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर और आसपास के लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गुरप्रीत सिंह विरदी को बिष्टुपुर पुलिस ने ओडिशा के रायरंगपुर से गिरफ्तार किया है. गुरप्रीत सुंदरनगर के राम मंदिर के पास का रहने वाला है. उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 7 मामले दर्ज हैं. इसके अलावा गुरप्रीत के खिलाफ कई न्यायालय परिवाद भी दर्ज है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-launched-vehicle-checking-operation-in-the-area/">किरीबुरू

: पुलिस ने क्षेत्र में चलाया वाहन जांच अभियान

सितंबर 2022 में दर्ज हुआ था ठगी का मामला

बिष्टुपुर थाना में सितंबर 2022 में एक ठगी का मामला पुलिस ने दर्ज किया था. जिसमें गुरप्रीत पर आरोप लगाया गया था कि उसने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की है और जमीन भी नहीं दी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस गुरप्रीत की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. अंततः पुलिस ने उसे ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही