Search

 
 
 

जमशेदपुर : तिवारी बेचर्स के मैनेजमेंट एग्जक्यूटिव की मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत तिवारी बेचर्स के मैनेजमेंट एग्जक्यूटिव सुनील बाजपेई (62) की मौत हो गई है. शनिवार रात को सुनील का शव कमरे के बाथरूम में पाया गया. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सुनील मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे. उनकी बहन ऑस्ट्रेलिया में रहती है. सहकर्मियों ने बताया कि सुनील शुक्रवार को काम के बाद अपने फ्लैट में चले गए थे. वे हर शाम चार बजे तक काम पर आ जाते थे पर शनिवार शाम को काम पर नहीं आए. शाम पांच बजे कुछ लोग उनके कमरे पर गए तो पाया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. सभी ने सोचा की वे आराम कर रहे होंगे. देर शाम 7 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-administrative-staff-reached-the-mountain-to-start-pulse-polio/">साहिबगंज

: पल्स पोलियो की शुरुआत करने पहाड़ पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

बहन को दी गई सूचना

सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा. कमरे का दरवाजा तोड़ने पर पाया कि सुनील का शव बाथरूम में पड़ा है. सहकर्मी केएन मूर्ति ने बताया कि सुनील के परिवार में सिर्फ उनकी बहन थी जो ऑस्ट्रेलिया में रहती थी. उन्हें सूचना दे दी गई है. बहन का कहना है कि फिलहाल उन्हें आने में समय लगेगा. इसलिए सारे स्टॉफ मिलकर सुनील का अंतिम संस्कार करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही