Jamshedpur (Rohit kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत प्रेम नगर में बोरिंग वाहन को रोककर बदमाशों ने मैनेजर एस रमेश से 20 हजार की छिनतई कर ली. घटना के बाद रमेश ने इसकी सूचना अपने मालिक अशोक दुबे को दी. सूचना पाकर जुगसलाई निवासी अशोक अपने मैनेजर के साथ पोटका थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत की. अशोक ने बताया कि वे बोरिंग वाहन का संचालन करते है. गुरुवार को उनका वाहन बोरिंग के लिए पोटका के प्रेम नगर गया था. काम खत्म कर मैनेजर एस रमेश वाहन के साथ आ रहा था तभी रास्ते में एक स्कूटी और बाइक पर सवार चार लोग आए और वाहन को रोक दिया. सभी रंगदारी की मांग करने लगे. विरोध करने पर मैनेजर से मारपीट करते हुए 20 हजार रूपए छीन लिए. उनके मैनेजर ने घटना का वीडियो भी बनाया है. इसे भी पढ़ें : अरविंद">https://lagatar.in/arvind-kejriwal-and-bhagwant-mann-reached-ranchi-will-meet-cm-hemant-tomorrow/">अरविंद
केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे रांची, कल सीएम हेमंत से करेंगे मुलाकात [wpse_comments_template]
केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे रांची, कल सीएम हेमंत से करेंगे मुलाकात [wpse_comments_template]
Leave a Comment