Search

 
 
 

जमशेदपुर : बाजार शुल्क के विरोध में बंद रही मंडी, कारोबार रहा ठप्प

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड सरकार द्वारा कृषि उपज एवं पशुधन विपणन (बाजार शुल्क) 2022 विधेयक पारित किए जाने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है. इसको लेकर व्यापारियों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है. इसके विरोध में जमशेदपुर के व्यापारियों ने दो दिन (सोमवार और मंगलवार) तक काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. जबकि बुधवार को व्यापारियों ने परसुडीह बाजार समिति में पूरी तरह से कारोबार ठप्प रखा. इससे बाजार समिति में हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा. इस संबंध में खाद्यान्न व्यापारी शंकर अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा मंडी टैक्स लागू करना पूरी तरह से गलत है. झारखंड कृषि उत्पादन वाला राज्य नही है. यहां दूसरों राज्यों से खाद्यान्न का आवक किया जाता है. खाद्यान्न का पूरा व्यापार ट्रेडिंग पर निर्भर है. ऐसे में सरकार द्वारा मंडी टैक्स लागू करने से खाद्यान्न की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-colorful-anniversary-celebration-of-netaji-subhash-public-school-students-were-rewarded/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव मना, छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है व्यापारी

उन्होंने कहा कि सरकार यदि हमारी मांगो पर विचार नही करती है तो वे लोग सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे. यदि सरकार तब भी इस काले कानून को वापस नही लेती है तो व्यापारी मजबूरन राज्य में खाद्यान्न के आवक पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए भी तैयार है. इससे राज्य में उत्पन्न स्थिति के लिए पूरी तरह राज्य सरकार जिम्मेवार होगी. इस बार व्यापारी सरकार के साथ आर पार की लड़ाई का मन बना चुके है. सरकार ने व्यापारियों को धोखा देने का काम किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही