Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड में नवनिर्मित पथ का मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

Jamshedpur (Sunil pandey) : पटमदा प्रखंड अंतर्गत उड़िया पंचायत के ग्राम गेरूवाला टोला बड़डीह में नकुल महतो के जमीन से गेरूवाला मुख्य सड़क तक विधायक निधि से निर्मित पथ का उद्घाटन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया. इस दौरान ग्रामीण काफी खुश दिखे और उद्घाटन करने पहुंचने पर विधायक मंगल कालिंदी का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत भी किया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है. विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है. क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है. जुगसलाई विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास की रोशनी से अछूता नहीं रहेगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-became-aware-of-the-problems-after-visiting-the-settlements-of-the-eastern-region/">जमशेदपुर

: पूर्वी क्षेत्र की बस्तियों का भ्रमण कर विधायक सरयू राय समस्याओं से हुए अवगत

जनता का सेवक हूं, सेवा करता रहूंगा- विधायक

विधायक ने कहा कि वे जनता के सेवक हैं. सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे इसके लिए लोगों की सेवा करते रहेंगे. मौके पर झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, अशिनी महतो, यामिनी प्रमाणिक, दयाल महतो ,निर्मल मुर्मु ,मंटु महतो, रफीक अंसारी, रुतटूलाल महतो, हरे कृष्णा महतो ,सिशुलाल महतो, पिंटू महतो ,महेंद्र महतो आदि ग्रामीण एवं झा मु मो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-club-distributed-essential-items-among-patients-in-sadar-hospital/">जमशेदपुर

: विमेंस क्लब ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच आवश्यक सामानों का किया वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही