Search

 
 
 

जमशेदपुर : छोलागोड़ा में जाहेरगढ़ के सौंदरीकरण व धानचट्टानी में पुलिया निर्माण का मंगल कालिंदी ने किया शिलान्यास

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने रविवार को जमशेदपुर प्रखंड के दक्षिणी सरजमदा पंचायत अंतर्गत छोलागोड़ा में विधायक निधि से जाहेरगढ़ के सौंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया. इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचना ही हेमंत सरकार का उद्देश है और उसी दिशा मे जुगसलाई विधानसभा भी झारखंड में आदर्श विधानसभा के रूप में विकशित करेंगे यही मेरा एक मात्र लक्ष्य है. कहा कि जनता ने जिस विश्वास से सेवा का मौका दिया है इस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं.मौके पर झामुमो नेता मिथुन चक्रवर्ती, मांझी बाबा लखन मुर्मु, नायके बाबा राम बासके, रधु मांझी, सुराई टूडु, पोटरा मुर्मु, रामचंद्र बासके, लखन मार्डी, चोटे कुंतिया, श्रवण मुर्मु, गोविंद हांसदा, राकेश चक्रवर्ती,संतोष केवट, कार्तिक मछुआ, शंकर पात्रों, नितिन हांसदा, अजीत महतो, गणेश महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-protest-against-the-manipur-incident-congressmen-took-out-a-half-naked-protest-march-burnt-an-effigy/">जमशेदपुर

: मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने अर्धनग्न होकर निकाला आक्रोश मार्च, फूंका पुतला

धानचट्टानी में  पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास

[caption id="attachment_708935" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/मंगल-कालिंदी-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> शिलान्यास करते विधायक व सांसद तथा मौजूद अन्य लोग[/caption] जमशेदपुर प्रखंड लुआबासा पंचायत अंतर्गत धानचटानी मार्ग पर कनाली दोहो में पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास झारखंड विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई के विधायक मंगल कालिन्दी ने किया. इस पुलिया के निर्माण को लेकर विधायक मंगल कालिंदी लगातार प्रयासरत थे. डीएमएफटी निधि से पुलिया का निर्माण होगा. शिलान्यास करने पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया और आभार प्रकट किया गया. मौके पर विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार में ग्रामीणों की सभी समस्याओं का हो रहा है समाधान. मौके पर ग्राम प्रधान, मुखिया सिंगो मुर्मु, झामुमो नेता गोविंदो महतो, प्रकाश सहाय, संजय महतो, कृष्णा महतो, उत्पल महतो, विक्रम सिंह, सुनील गोराई, जयराम महतो, रजत प्रसाद, भीमा रॉय, मोनु, बिनित जयसवाल, पुष्पा महतो, राजेश गोराई आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-veer-bajrangi-winner-and-akash-bradarsh-became-runner-up-in-football-competition/">जमशेदपुर

: फुटबॉल प्रतियोगिता में वीर बजरंगी विजेता व आकाश ब्रदर्श बना उपविजेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही