Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो के बिल्डर ने अभय सिंह पर लगाया रंगदारी मांगने का आरोप

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : भाजपा नेता अभय सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए है. मानगो के बिल्डर मो सागिर ने अभय सिंह व उनके भाई दिलीप सिंह और निर्भय सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने मानगो थाना में एक लिखित शिकायत भी की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मो सागिर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. शिकायत में बताया गया है कि उन्होंने काशीडीह में स्वर्गीय जीत नारायण सिंह की जमीन फ्लैट बनाने के लिए साल 2012 में ली थी. फ्लैट निर्माण के वक्त अभय सिंह, दिलीप सिंह और निर्भय सिंह ने उनसे रंगदारी की मांग की. उस वक्त पांच लाख की रंगदारी दी थी. इसके बाद से हर फ्लैट के लिए और दो-दो लाख की रंगदारी मांगी. सागिर ने आरोप लगाया कि उसकी कनपटी पर हथियार सटाते हुए उनसे रंगदारी की मांग की गई और आपराधिक षड़यंत्र के तहत दस्तावेज में छेड़छाड़ कर मानहानी पहुंचाई गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-several-steps-are-being-taken-towards-environmental-protection-in-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाये जा रहे कई कदम

सभी आरोप निराधार - निर्भय सिंह

इधर, मामले को लेकर निर्भय सिंह ने कहा कि उनपर जो आरोप लगाए गए है सभी निराधार है. मो सागिर उन्हें बताए की आखिर किस माध्यम से उनसे रंगदारी की मांग की गई है. उनकी ओर से बिल्डिंग में लगने वाले मटेरियल का खर्च चेक के माध्यम से दिया गया है. उन्हें फंसाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी सिटी एसपी को दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही