Search

 
 
 

जमशेदपुर : दो गुटों की आपसी रंजिश में बीच सड़क पर चली गोली, मची अफरा-तफरी

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : मानगो थाना अंतर्गत मानगो चौक के पास शुक्रवार सुबह दो गुटों के बीच आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ गोलियां चली. गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में अफरा–तफरी मच गई. हालांकि, इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है. इधर, सूचना पाकर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटना स्थल से पुलिस ने तीन खोखा भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : मैक्सिजोन">https://lagatar.in/jamshedpur-police-attached-the-house-of-the-director-of-maxizone-touch-pvt-ltd/">मैक्सिजोन

टच प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के घर की जमशेदपुर पुलिस ने की कुर्की

पैदल ही भागे युवक

मिली जानकारी में अनुसार सुबह 6.20 बजे छोटा पुल के पास कुछ युवक पैदल आए और एक युवक पर हथियार तान दिया. हथियार देखकर दूसरे गुट के युवक ने भी हथियार निकाल लिया. इसके बाद दोनो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. बीच सड़क पर दिनदहाड़े गोली चलने से दहशत फैल गई. थोड़ी देर बाद दोनों गुटों के लोग पैदल ही भाग खड़े हुए. बताया जाता है कि फायरिंग करने वालों ने 7 से 8 राउंड फायरिंग की है. सभी मानगो के ही रहने वाले बताए जा रहे है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही