Search

 
 
 

जमशेदपुर : सर्वाधिक रक्तदान के लिए मानगो गुरुद्वारा कमेटी को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रक्त संग्रह विभाग की ओर से पिछले वर्ष रक्दान शिविर का आयोजन कर सर्वाधिक यूनिट रक्त संग्रह करने के लिए शुक्रवार को गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो को सम्मानित किया गया. एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में अन्य संस्थाओं के साथ ही गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो कमेटी को विशेष सम्मान से नवाजा गया. समारोह में मानगो गुरुद्वारा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित सुखवंत सिंह सुखु ने यह सम्मान प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : CSIR">https://lagatar.in/csir-nml-dr-sandeep-ghosh-chaudhuri-takes-charge-as-the-new-director-of-csir-nml/">CSIR

NML : डॉ संदीप घोष चौधुरी ने सीएसआईआर एनएमएल के नए निदेशक का कार्भार संभाला
सुखवंत सिंह सुखु और मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि विगत वित्तीय वर्ष 22-23 में विभिन्न रक्तदान शिविर लगाकर क़रीब 312 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इस उपलब्धि पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने भी प्रशंसा करते हुए मानगो गुरुद्वारा कमेटी की पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी है. समारोह में एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्राचार्य डॉ केएन सिंह, अधीक्षक डॉ रवीन्द्र कुमार, उप अधीक्षक डॉ नकुल चौधरी, ब्लड बैंक के विभाग अध्यक्ष डॉ विबीके चौधरी, डॉ नारायण उरांव, डॉ ईए सोरेंग, डॉ श्वेता सहाय, डॉ नताशा देवगन, राघव कुमार, संजय कुमार, रोशनी कुमारी, प्रभात कुमार करिश्मा वर्मा सुधाकर सोरेन समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सीयूजे">https://lagatar.in/cuj-becomes-battlefield-fight-between-assistant-registrar-and-security-in-charge/">सीयूजे

बना अखाड़ाः सहायक रजिस्ट्रार और सिक्योरिटी इंचार्ज में मारपीट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही