Search

 
 
 

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम ने दिलाया जूस बेचने वाले पथ विक्रेता को 50 हजार रुपये का लोन

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): मानगो नगर निगम की तरफ से मानगो चौक के पास जूस बेचने वाले पथ विक्रेता शंभू साव को 50 हजार रुपये का लोन दिलाया गया. यह लोन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मानगो शाखा से मिला है. शंभू को यह बैंक लोन मानगो नगर निगम ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत दिलाया है. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि इससे पहले कई पथ विक्रेताओं को 10 हजार रुपये और 20 हजार रुपये का लोन दिलाया गया है. इसे भी पढ़ें: जेपीएससी">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-will-give-appointment-letter-to-successful-candidates-of-jpsc-on-friday/">जेपीएससी

के सफल अभ्यर्थियों को शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र

14 जुलाई तक होगा सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन

उन्‍होंने बताया कि तीसरे चरण में लोन पाने वाले पहले लाभुक शंभू साव हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मानगो शाखा के प्रबंधक शेखर कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत आए सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन 14 जुलाई तक कर दिया जाएगा. कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि एक जुलाई से 14 जुलाई तक सरकार के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traders-protest-against-imposition-of-5-gst-on-packaged-and-leveled-food-items/">जमशेदपुर

: व्यापारियों ने किया पैक व लेवल युक्त खाद्य पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने का विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही