Search

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने छापेमारी कर सीज किए 143 मोटर

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): मानगो नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण पानी की समस्या बनी हुई है. इस क्रम में उपायुक्त के आदेश पर शनिवार को निगम द्वारा छापेमारी की गई. इस दौरान निगम द्वारा 143 मोटर को सीज किया गया. उल्लेखनीय है कि लोगों द्वारा पानी सप्लाई के दौरान मोटर से पानी खींचा जाता है जिससे उंचाई वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता. लोग लगातार निगम से पानी की सप्लाई नहीं होने की शिकायत भी करते है. वहीं बहुत सारे लोगों के पास अभी भी पानी का कनेक्शन नहीं है. इस स्थिति से निपटने के लिए छापेमारी दल द्वारा सघन छापेमारी की गई. जिसमें 143 मोटर सीज किये गए ताकि बस्ती, ऊंचे क्षेत्र पर या जिनके घरों में मोटर नहीं है उन्हें समान तरह से पानी मिल सके. बता दें कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में 17-25 मई तक पानी कनेक्शन देने के लिए विशेष कैम्प भी लगाया गया था. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-artists-performed-chhau-dance-based-on-mythology/">चक्रधरपुर

: कलाकारों ने पौराणिक कथा पर आधारित किया छऊ नृत्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp