Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम का कारनामा, नाली बनी नहीं और लगावा दिया शिलापट्ट

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम का एक बड़ा कारनामा सामने निकलकर आया है. मानगो के बालीगुमा बगान एरिया में लगभग 5.50 लाख रपये की लागत से बन रहे नाली का को संवेदक और अभियंता ने मिलीभगत से किसी और स्थल पर कर दिया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती रात संवेदक द्वारा उक्त स्थल पर शिलापट्ट लगा दिया गया. सुबह जब लोगों की नजर शिलापट्ट पर पड़ी तो उन्होंने इसकी शिकायत भाजपा नेता विकास सिंह से की. स्थानीय लोगों ने विकास सिंह को बताया कि बालिगुमा बगान एरिया में संजय भुइंया के घर से सुरेंद्र सिंह के घर तक चार सौ फीट नाली पास हुई थीं , मानगो नगर निगम के संवेदक ने उपरोक्त नाली का निर्माण दूसरी जगह में करवा दिया. संवेदक और अभियंता ने स्थानीय लोगों को बताया था कि जिस स्थान में नाली बनाई जा रही है वहीं नाली पास की गई है आपके गली की नाली बाद में पास कर बनवा दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-gets-permission-from-high-court-will-attend-the-budget-session/">हेमंत

सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में अब सोमवार को होगी सुनवाई

नारकीय जीवन जीने को विवश है स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है घरों का गंदा पानी सड़क में कई वर्षों से बह रहा है लोग नारकीय जीवन जीने में विवश हैं जहां नाली की आवश्यकता है वहां नाली नहीं बनाकर क्षणिक लाभ हेतु अभियंता और संवेदक की मिली भगत के कारण नाली दूसरे स्थान में बना दी गई जहां नाली बनी ही नहीं वहां शिलापट मध्य रात्रि में लगा दिया गया. वहीं मामले को लेकर विकास सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार की गंगोत्री मानगो नगर निगम बन गई है मानगो नगर निगम के उप विकास आयुक्त सुरेश यादव एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की जुगल जोड़ी का कमाल है की मध्य रात्रि में बिना नाली निर्माण कराए शीलापट लगाया गया. विकास सिंह ने कहा पूरे मामले की जानकारी नगर विकास विभाग के सचिव को दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-gets-permission-from-high-court-will-attend-the-budget-session/">हेमंत

सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में अब सोमवार को होगी सुनवाई

बहरागोड़ा : ट्रक की चपेट में आया बाइक, बाल-बाल बचा चालक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Truck.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 18 के सर्विस रोड में बाइक चालक ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा बाइक चालक की जान. मिली जानकारी के अनुसार राजलाबांध निवासी निर्मल जेना अपने घर से अपने गांव मालबांधी जाते वक्त चावल लदे ट्रक के चपेट में आ जाने से दुर्घटना का शिकार हो गये तथा बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं बाइक चालक के जान बगल में खड़े लोगों के द्वारा हल्ला करने पर ट्रक चालक का सूझबूझ के कारण बच गया. लेकिन बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों की कहना है कि एन ए एचआई के रोड डिजाइनिंग में उड़ीसा जाने के लिए सर्विस रोड को मुख्य सड़क में रूपांतरण कर देने के कारण आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना घटित होते रहता है. इसे भी पढ़ें : गूगल">https://lagatar.in/7-cyber-criminals-arrested-for-cheating-by-putting-fake-courier-company-number-on-google/">गूगल

पर फर्जी कूरियर कंपनी का नंबर डालकर ठगी करने वाले 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार
इस सर्विस रोड में बहरागोड़ा महाविद्यालय विद्यालय तथा प्लस टू उच्च विद्यालय बहरागोड़ा के साथ साथ कई छात्रावास उपस्थित हैं. सर्विस रोड चौड़ीकरण को लेकर एन ए एचआई द्वारा भूमि अधिग्रहण का मुआवजा राशि कई वर्ष पहले भुगतान हो चुक हैं. लेकिन भूस्वामीयों द्वारा अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है. उधर भूस्वामीयों द्वारा अपने-अपने मकानों में विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक प्रतिष्ठान चला रहे हैं जिसपर संबंधित अधिकारी खामोश है. इसे भी पढ़ें : झाप">https://lagatar.in/thousands-of-leaders-and-workers-of-jhap-and-adivasi-sena-will-join-jmm-on-25th-february/">झाप

और आदिवासी सेना के हजारों कार्यकर्ता 25 फरवरी को थामेंगे JMM का दामन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही