Search

Jamshedpur: मानगो नगर निगम का कचरा भी बारा कॉम्प्लेक्स में गिराया जाए- सरयू राय

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो के कचरा निस्तारण का एक ही रास्ता है कि जिस तरह जेएनएसी का कचरा टाटा स्टील के बारा कॉम्प्लेक्स में गिराया जा रहा है, उसी प्रकार मानगो नगर निगम का कचरा भी बारा कॉम्प्लेक्स में गिराया जाए.

पहले भी मानगो का कचरा बारा कॉम्प्लेक्स में गिराया जा रहा था

यहां जारी एक बयान में श्री राय ने कहा कि टाटा स्टील की सहमति से सोनारी मरीन ड्राइव किनारे जेएनएसी और मानगो का कचरा काफी समय से गिराया जा रहा था. इसके पहले दोनों जगहों का कचरा बारा कॉम्प्लेक्स में गिराया जा रहा था. मरीन ड्राइव किनारे टाटा लीज की जिस जमीन पर कचरा गिराया जा रहा था, उसकी घेराबंदी करने के लिए जिला प्रशासन ने टाटा स्टील से अनापत्ति मांगा. काफी दिनों तक टाटा स्टील ने एनओसी नहीं दी. बाद में 23.02.2023 को एनओसी दे दी. इसके बाद भी प्रशासन ने इस भूखंड की घेराबंदी नहीं की. यह विवरण एनजीटी के समक्ष उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा दायर शपथ पत्र में है.

मरीन ड्राइव वाली जगह कचरा गिराने के उपयुक्‍त नहीं

बयान में सरयू राय ने कहा कि यह भूखंड कचरा जमा करने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं था. यह स्थान नदी से 100 मीटर की कम दूरी पर और आबादी से 200 मीटर की कम दूरी पर था. इसे भी जिला प्रशासन ने एनजीटी के समक्ष दिए शपथ पत्र में स्वीकार किया है. फिर भी टाटा स्टील और ज़िला प्रशासन की सहमति से यहां जेएनएसी और मानगो का कचरा जमा हो रहा था. जब इस भूखंड पर कचरा का पहाड़ खड़ा हो गया, आग लग गई तो सोनारी के एक वरिष्ठ नागरिक केएस उपाध्याय एनजीटी गए.

एनजीटी के समक्ष उपायुक्त ने कचरा निस्‍तारण पर दिया था शपथ पत्र

एनजीटी के समक्ष उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने शपथ पत्र दिया और बताया कि टाटा स्टील के सहयोग से पोटका तहसील के बेगुनडीह में 14.95 एकड़ जमीन चिन्हित हो गई है जहां कचरा का निस्तारण होगा. उपायुक्‍त ने शपथ पत्र में यह भी बताया कि सोनारी की जमीन को कचरा मुक्त एवं आग से मुक्त करने के लिए चार करोड़ रुपये. के खर्च पर एक एजेंसी बहाल हो गई है. आदित्यपुर नगर निगम को मानगो, जुगसलाई, कपाली, जेएनएसी के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है और सभी की कचरा निस्तारण आदित्यपुर के साथ ही होगा. उक्त शपथ पत्र में विस्तार से बताया गया कि सोनारी कचरा डंपिंग स्थल पर लगी आग को बुझाने के लिए पर्याप्त प्रयास किया गया. दो टैंकर लगाए गए. दो सुरक्षा गार्ड बहाल किए गए हैं.

जेएनएसी का कचरा तो गिराया जाने लगा पर मानगो का छोड़ दिया गया

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शपथ पत्र पर विचार करने के बाद एनजीटी ने श्री उपाध्याय के आवेदन पर दिनांक 05 अप्रैल 2023 के अपने निर्णय में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को निर्देश दिया कि सोनारी डंपिंग स्थल को कचरा मुक्त किया जाय और यहां लगी आग को बुझाया जाए. इसके लिए एनजीटी ने 31 दिसंबर 2024 तक का समय दिया था. जब इस बारे में कोई प्रगति नहीं हुई तो उन्होंने (श्री राय ने) समस्या के समाधान के लिए मामला पुनः एनजीटी के संज्ञान में लाया. इस पर एनजीटी ने 11 दिसंबर 2024 को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को निर्देश दिया कि सोनारी डंपिंग स्थल पर लगी आग को बुझाया जाय और डंपिंग एवं आग के कारण पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दूर करने के लिए उपाय किया जाए. एनजीटी के इस निर्देश के बाद जेएनएसी का कचरा टाटा स्टील के बारा कॉम्प्लेक्स में गिराया जाने लगा ओर मानगो का कचरा कहां जाएगा, इस पर निर्णय नहीं हुआ. यही वजह है कि आज की तारीख में मानगो में जगह-जगह कचरा का अंबार लग गया है.

एनजीटी के निर्देश के बावजूद जिला प्रशासन डेढ़ साल तक सोया रहा : सरयू राय

श्री राय ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि केएस उपाध्याय के मुकदमे में 05 अप्रैल 2023 को एनजीटी द्वारा सोनारी कचरा डंपिंग स्थल को कचरा मुक्त करने और आग बुझाने के स्पष्ट निर्देश के बाद भी लगभग डेढ़ साल तक जिला प्रशासन सोया रहा. प्रशायन ने न कचरा हटाया और न ही आग बुझाई, परंतु 11 दिसंबर 2024 के निर्णय में एनजीटी ने जब कचरा डम्प में लगी आग बुझाने का निर्देश दिया और कहा कि इसके प्रतिकूल प्रभाव को समाप्त किया जाए तो ज़िला प्रशासन ने जेएनएसी का कचरा बारा कॉम्प्लेक्स में गिराने पर टाटा स्टील को सहमत कर लिया और मानगो का कचरा वहां गिराने से मना कर दिया. कोई विकल्प भी नहीं दिया. इस कारण मानगो का कचरा निस्तारण एक गंभीर समस्या बन गया है. इसे भी पढ़ें : किरेन">https://lagatar.in/kiren-rijiju-offered-the-chadar-presented-on-behalf-of-pm-modi-at-the-ajmer-sharif-dargah-of-khwaja-moinuddin-chishti/">किरेन

रिजिजू ने पीएम मोदी की ओर से पेश चादर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp