- पुलिस चेकिंग के दौरान धराए, रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
: जुगसलाई में कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने वाले तीन धराए पुलिस को देखकर चारो ने मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया. इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने चारो को दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़ में आया आफताब अली, अयान अली और इम्तियाज उल हक उर्फ राजू मानगो थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. पकड़े गए चारों ने अपना नाम पता बताते हुए अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया. चारों ने पूछने पर बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं. उन सभी ने मिलकर मानगो, साकची एवं अन्य क्षेत्रों से मोटरसाइकिलों की चोरी कर उन्हें बेच दिया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मानगो से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल गोलमुरी के राजू के घर से बरामद भी कर ली. इन तीनों के पकड़े जाने से मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित कई कांडों का उद्भेदन होने की संभावना है. सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस जल्द ही इनको रिमांड पर लेकर पुछताछ करेगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment