Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के घर चस्पा किया इश्तेहार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो पुलिस ने रविवार को तीन अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा किया. मानगो पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ आरोपियों के घर पहुंची और उनके घर पर इश्तेहार चस्पाया. इस दौरान फरार लोगों के परिजनों को जल्द से जल्द कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया. कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर आरोपियों के घर कुर्की की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anti-social-elements-attacked-a-young-man-with-a-rod-when-he-went-to-meet-a-friend/">जमशेदपुर

: दोस्त से मिलने गए युवक पर आसमाजिक तत्वों ने किया रॉड से हमला

फर्जी पासपोर्ट मामले में राबिया बसारी के घर चस्पाया इश्तेहारhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/jamshedpur-mango-police-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पुलिस ने मानगो थाना क्षेत्र के राजमहल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 501 में राबिया बसारी के घर पर इश्तेहार चस्पा किया. राबिया और उसके पति शाहिन महमूद पर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने का आरोप था. हालांकि इस मामले में पुलिस ने शाहिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था पर राबिया 30 जनवरी 2019 से फरार चल रही है. फिलहाल शाहिन जमानत पर बाहर है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-bike-rider-brc-worker-dies-after-being-hit-by-a-tanker-on-nh/">बहरागोड़ा

: एनएच पर टैंकर के धक्के से बाइक सवार बीआरसी कर्मी की मौत

12 लाख लेने के बाद नहीं लौटाए

दूसरा मामला 12 लाख की धोखाधड़ी का है. कदमा निवासी राहुल जयसवाल ने व्यावसाय में घाटा होने पर साथी अशोक कुमार रजक से 12 लाख रुपये लिए थे, जिसे वापस करने की बात कही थी पर बाद में उसने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया था. इस मामले को लेकर अशोक ने 25 मार्च 2021 को मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से राहुल फरार चल रहा है. वहीं, तीसरा मामले में पुलिस ने गौड़ बस्ती निवासी गयंती देवी के घर इश्तेहार चस्पाया गया. गयंती देवी ने शिवपूजन सिंह से 1.50 लाख रुपये लिए हे और एक एकरारनामा किया था. एकरारनामा के अनुसार अगर एक साल में वह शिवपूजन को रुपये वापस नहीं करती तो 50 हजार रुपये और लेकर अपना घर उसके नाम कर देगी. एक साल बाद जब शिवपूजन गयंती देवी के घर गए तो पता चला कि गयंती देवी ने अपना घर अपने चचेरे भाई को बेच दिया और चली गई है. इस मामले में शिवपूजन सिंह ने 2 सितंबर 2019 को न्यायलय परिवाद दर्ज करवाया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही