Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिजली कटौती से मानगोवासी परेशान, भाजमो ने जीएम से मिलकर विरोध जताया

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  मानगो के लोग इन दिनों बिजली की कटौती से परेशान है. आए दिन सुबह एवं शाम में बिजली काट दी जाती है. जिसके कारण लोगों को पेयजल की किल्लत के साथ ही अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. बिजली कटौती को लेकर गुरूवार को भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने विद्युत महाप्रबंधक मिलकर विरोध जताया साथ ही व्यवस्था में सुधार की मांग से जुड़ा ज्ञापन सौंपा. भाजमो के कुलविंदर सिंह पन्नू ने बताया कि राज सुबह 06:00 बजे के आसपास बिजली काट दी जाती है और घंटो तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है. मानगो के तीन फीडरों में अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण पेयजल आपूर्ति भी पुरी तरह से बाधित हो रही है. सुबह मानगो में विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति का समय निर्धारित है. किंतु बिजली नहीं रहने के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. यह सिलसिला लगभग एक माह से जारी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dependents-of-three-advocates-received-assistance-from-bar-council-welfare-fund/">जमशेदपुर

:  तीन अधिवक्ताओं के आश्रितों को बार काउंसिल वेलफेयर फंड से मिली सहायता राशि

गर्मी से पहले समस्या के समाधान की मांग

भाजमो प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के जीएम से मानगो क्षेत्र की बिजली समस्या के हल की मांग की. साथ ही कहा कि गर्मी प्रारंभ होने से पहले जर्जर पोल, बिजली के तार एवं ट्रांसफॉर्मर बदलने, क्षमता बढ़ाने की मांग की. बिजली विभाग के जीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही मानगो में सुबह शाम बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने की पहल की जाएगी और दो तीन के भीतर लोड शेडिंग बंद होगी. प्रतिनिधिमंडल धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवीण सिंह, आकाश शाह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, हरभजन सिंह, अभिजित सेनापति, गणेश शर्मा, नीरज साहु, राहुल प्रसाद, त्रिलोचन सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-classes-should-be-conducted-regularly-in-womens-university-otherwise-agitation-abvp/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में कक्षाओं का नियमित संचालन हो, नहीं तो आंदोलन – आभाविप  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही