Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेल से बाहर आए मानगो दंगा के आरोपी आफताब सिद्दिकी, हुआ स्वागत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो में 2017 को हुए दंगे के आरोपी आफताब सिद्दिकी को पुलिस ने नवंबर 2022 में जेल भेज दिया था. शुक्रवार को आफताब जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए. मानगो के चेपापुल पहुंचने पर साथियों ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया. लोगों में काफी उत्साह देखा गया. इस दौरान आफताब ने कहा कि आज काफी खुश हूं कि जेल से बाहर आया हूं पर दुख इस बात का है कि ईद जेल में ही मनानी पड़ी. उन्होंने कहा कि जेल में बहुत कुछ सीखने को मिलता है. जेल जाने के बाद लोग मजबूत होते है. अपने और पराए का फर्क समझ आता है. जेल में रहने के दौरान परिजनों और दोस्तों की याद आई. अब जेल से बाहर आने के बाद सबसे पहले सगे संबंधियों के साथ वक्त बिताना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-women-got-training-in-fashion-designing-and-tailoring/">जमशेदपुर

: महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग और टेलरिंग का मिला प्रशिक्षण

अल्लाह ने गुनाह की सजा दी

आफताब ने कहा कि कभी ना कभी उन्होंने जरूर कोई गुनाह किया होगा जिसकी सजा उन्हें अल्लाह ने दी है. अल्लाह से दुआ है कि कोई बेगुनाह जेल ना जाए. जेल जाना बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात यह है कि लोग किस मामले में जेल जा रहे हैं. अब जेल से बाहर आने के बाद जनता के हक में जो लड़ाई लड़नी है वह लड़ी जाएगी. स्वागत के दौरान कासिफ रजा सिद्दीकी, नुरुल हक झुन्ना, मो. सनी के अलावे कई लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही