Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: मानगो में झपट्टा मारकर युवती से चेन छिनतई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok kumar) : मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 5 में एक युवती से झपट्टा मारकर बाइक सवार दो बदमाशों ने 25 अगस्त को दिन के 2 बजे गले से सोने के चेन की छिनतई कर ली. घटना के बाद युवती ने शोर भी मचाया था, लेकिन बाइक सवार बदमाश रफ्तार में वहां से फरार हो गये थे. भुक्तभोगी युवती नूर शमा परवीन सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली कबीरनगर की रहने वाली है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-entering-a-house-in-azadnagar/">जमशेदपुर:

आजादनगर में घर में घुसकर चोरी

रिश्तेदार के घरआयी थी युवती

घटना के बारे में बताया गया कि शमा परवीन अपने एक रिश्तेदार के यहां मानगो आयी हुई थी. इस बीच ही वह लौट रही थी. तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आये और झपट्टा मारकर गले से सोने के चेन की छिनतई कर फरार हो गये. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरे से कर ली है. इसमें एक का नाम कटप्पा और दूसरे का मज्जू है. दोनों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-snatched-from-asi-during-checking-in-telco-bike-damaged/">जमशेदपुर:

टेल्को में चेकिंग के दौरान एएसआइ से मोबाइल छिनतई, बाइक किया क्षतिग्रस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही