Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो का युवक दो दिनों से लापता, परिजनों ने थाने को दी सूचना

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर चार निवासी विकास कुमार मंडल बीते दो दिनों से लापता है. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिला. अंत में परिजनों ने मानगो थाना में इसकी लिखित सूचना दी है. विकास चालक का काम करता था. परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार देर रात घर आया और खाना खाकर अपने कमरे में गया. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/ajasthan-rahul-gandhi-said-if-we-come-to-government-we-will-provide-30-lakh-government-jobs/">राजस्थान

:  राहुल गांधी ने कहा, हम सरकार में आये तो 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे
इसी बीच उसे किसी साथी ने फोन किया जिसके बाद वह देर रात घर से निकल गया. वह डिमना रोड में अपने किसी साथी के यहां गया. वह रात 1.30 बजे वहां से निकला पर वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने बताया कि दूसरे दिन विकास की काफी तलाश की पर वह नहीं मिला. अंत में वे लोग थाने को सूचना देने पहुंचे. इधर, पुलिस ने विकास की तलाश शुरु कर दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही