Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण करने में मानगो का इमरान गया जेल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : आजादनगर थाना क्षेत्र के सेफेला मसजिद के पास के रहने वाले इनराम अंसारी को मानगो पुलिस ने रविवार को महिला के साथ यौन शोषण करने के मामले में जेल भेज दिया है. महिला का आरोप है कि एक जनवरी 2020 से इमरान शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था. इस बीच जब भी वह शादी करने के लिये दबाव बनाती थी, तब वह आश्वासन देकर टाल-मटोल कर जाता था. जब उसे यह पता चल गया कि किसी दूसरी से उसने सगाई कर ली है, तब मामला बिगड़ गया. शनिवार की शाम को भी इमरामन महिला के घर पर गया था और कहा कि वह सगाई को तोड़कर उससे शादी कर लेगा. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-nabbed-a-youth-with-a-pistol-from-near-sakchi-v2-mall/">जमशेदपुर

:  साकची वी2 मॉल के पास से पुलिस ने पिस्टल के साथ एक युवक को दबोचा

पहले पति से करवाया तलाक

महिला ने पुलिस को बताया कि इमरान ने पहले वाले पति से उसका तलाक करवा दिया. तलाक करवाने के दो साल के बाद भी उसने शादी नहीं की है. शादी के नाम पर वह बार-बार सिर्फ आश्वासन ही देता है. अब जबकि उसने किसी दूसरी लड़की से सगाई कर ली है, तब वह शादी कैसे कर सकता है. घटना के दो दिनों के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा, तब मानगो पुलिस ने इमरान के खिलाफ मामला दर्ज करके रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempted-robbery-from-vendor-in-bistupur-two-arrested/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में वेंडर से लूट का प्रयास, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही