Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 1 बी निवासी 14 वर्षीय किशारी को मानगो गौड़ बस्ती निवासी संदीप धवल बरुआ अपने साथ भगा ले गया. इस संबंध में किशोरी की मां ने बिरसानहर थाना में लिखित शिकायत की है. इधर, शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायत में बताया गया है कि उनकी बेटी जोन नबंर एक में अपने नाना के यहां रहती थी. 12 जून को वह घर से ट्यूशन के लिए निकली रात तक वापस नहीं लौटी. ट्यूशन जाकर पता किया तो वह ट्यूशन भी नहीं पहुंची और ना ही किसी रिश्तेदार के घर पहुंची. 13 जून को बिरसानगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था पर बाद में पता चला कि गौड़ बस्ती का रहने वाला संदीप उसे अपने साथ भगा ले गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-political-activity-started-increasing-in-ichagarh-assembly-constituency-in-view-of-loksabha-elections/">चांडिल
: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ईचागढ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ने लगी राजनीतिक गतिविधि [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : बिरसानगर की किशोरी को भगा ले गया मानगो का युवक
Leave a Comment