Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनी ईद

Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर में शनिवार को आपसी एकता और भाईचारे का महापर्व शांति एवं सौहार्द के साथ ईद मनाई गई. ईद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा. जमशेदपुर के आमबगान मैदान ,साकची जामा मस्जिद,धतकीडीह और मानगो ईदगाह मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. मौलाना ने ईद की नमाज अदा कराई. नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी. ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-after-offering-eid-prayers-fasting-people-prayed-for-peace/">मनोहरपुर

: ईद की नमाज अदा कर रोजेदारों ने अमन शांति की दुआ मांगी

चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात

[caption id="attachment_615812" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JSR-EID-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> गले मिलते लोग.[/caption] ईद के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. शुक्रवार से चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस संबंध में धतकीडीह निवासी गुरेज खान ने कहा कि लगातार 30 दिनों रोजा रखने के बाद ईद के चांद का दिदार के साथ मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद आज मनाया जा रहा है.इस अवस पर सुबह विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की गई.इस दौरान समाज के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई.नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई. एकता और आपसी भाईचारे का यह महान पर्व सब लोग खुशी के साथ मना रहे है.उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रहा है. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-eid-prayers-offered-in-mazgaon-and-khadpos/">मझगांव

: खड़पोस व मझगांव में अदा की गई ईद की नमाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही